हिमाचल प्रदेश के डमटाल थाना क्षेत्र के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग के समीप जंगल में एक व्यक्ति का गली-सड़ी अवस्था में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। शव की हालत बेहद खराब होने के कारण फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। सूचना मिलते ही डीएसपी इंदौरा संजीव कुमार यादव पुलिस टीम और फोरेंसिक विशेषज्ञों के साथ मौके पर पहुंचे और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस आसपास के क्षेत्रों से गुमशुदगी की शिकायतों को खंगाल रही है, और पोस्टमार्टम व फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों का खुलासा हो सकेगा।
List your shop, service, school, college, Hospital, Hotel, Clinic, Showroom or startup for free and reach local customers today!
Submit yout Email and subscribe to our Newsletter