|

Loading weather...

पुहाड़ा में खड्ड में बहे युवक का शव लंज के पास बरामद विधायक की तत्परता से चला रेस्क्यू अभियान

2026-08-14 18:02:58 | mynoorpur | 6

पुहाड़ा में रविवार शाम खोली खड्ड में भारी पानी के तेज बहाव के बीच एक अज्ञात युवक के बहने की सूचना मिलने पर शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। मौके की गंभीरता को देखते हुए विधायक ने अपने चंगर क्षेत्र के लांज के स्थानीय युवाओं को फोन के माध्यम से सूचना दी और युवक की तलाश में हरसंभव मदद करने का आग्रह किया।

विधायक की सूचना के बाद स्थानीय युवाओं ने तत्परता दिखाते हुए लंज के पास युवक के शव को खड्ड से बाहर निकाला और पुलिस के हवाले कर दिया। युवाओं ने फोन के माध्यम से विधायक को शव बरामद होने की जानकारी भी दी। इस पूरी घटना में विधायक केवल सिंह पठानिया की तत्काल सक्रियता, स्थानीय युवाओं से समन्वय और मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेना एक जनप्रतिनिधि के रूप में उनकी संवेदनशीलता और जिम्मेदारी को दर्शाता है। मुश्किल की घड़ी में जनता के साथ खड़ा रहना ही सच्ची जनसेवा है।