|

Loading weather...

नूरपुर कांग्रेस ने एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

2026-07-24 18:47:22 | myNoorpur | 74

पेपर लीक मामलों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता और छात्र सडक़ों पर उतर आए। पूर्व विधायक अजय महाजन के नेतृत्व में कांग्रेस मंडल, सेवा दल और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। बाद में प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम नूरपुर के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर दोषियों पर कार्रवाई और परीक्षा प्रणाली में सुधार की मांग की।

अजय महाजन ने आरोप लगाया कि लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों से लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है, लेकिन केंद्र सरकार इस मुद्दे पर गंभीर नहीं है। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की। उन्होंने कहा कि सरकार को छात्रों की मांगों को सुनते हुए परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करनी चाहिए। प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में छात्रों ने भाग लिया और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई।