पुरुष लाइटवेट फाइनल में नौ बार के राष्ट्रीय चैंपियन अशोक कुमार मलिक ने पहली कोशिश में 195 किलोग्राम वजन उठाया। दूसरी कोशिश में उन्होंने 200 किलोग्राम की पर्सनल बेस्ट लिफ्ट सफलतापूर्वक पूरी और 143.8 अंक हासिल किए। हालांकि तीसरी कोशिश में 205 किलोग्राम नहीं उठा सके और चौथे स्थान पर रहे। परमजीत कुमार ने पहली कोशिश में 176 किलोग्राम वजन उठाकर 135.6 अंक हासिल किए। इसके बाद उन्होंने दूसरी और तीसरी दोनों कोशिशों में 179 किलोग्राम उठाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों बार असफल रहे। वह 135.6 अंकों के साथ छठे स्थान पर रहे।
