भारतीय टीम शनिवार को दूसरे टी-20 मुकाबले में सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी, जबकि हरारे स्पोट््र्स क्लब में होने वाले इस मैच में जिम्बाब्वे के लिए ‘करो या मरो’ वाली स्थिति होगी। श्रेयस अय्यर की अगवाई वाली युवा भारतीय टीम ने पहले मैच में सात विकेट से शानदार जीत के साथ सीरीज पर अपनी मजबूत पकड़ बना ली है। टीम ने बल्ले और गेंद दोनों से बेहतरीन प्रदर्शन किया। एक और जीत भारत को सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त दिला देगी, जबकि हार जिम्बाब्वे को एक और घरेलू सीरीज हार की ओर धकेल देगी। भारत की शुरुआती जीत जबरदस्त बल्लेबाजी और अनुशासित गेंदबाजी रही। युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने शानदार अंदाज बल्लेबाजी करते हुए 19 गेंदों में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय अद्र्धशतक जडक़र जिम्बाब्वे के गेंदबाजी आक्रमण को ध्वस्त कर दिया, जबकि ईशान किशन (35) और कप्तान अय्यर (28 नाबाद) ने 40 गेंदें शेष रहते हुए 126 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया। इससे पहले, भारत के युवा तेज गेंदबाजो ने मैच का माहौल तैयार किया।
मयंक यादव ने मैच की पहली ही गेंद पर ब्रायन बेनेट को आउट किया और 18 रन देकर दो विकेट लिए, जिसके लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ़ द मैच’ का पुरस्कार मिला। ङ्क्षप्रस यादव ने दो विकेट लिए, जबकि रवि बिश्नोई और शिवम दुबे ने भी योगदान दिया। इस शानदार जीत ने भारत के उभरते सितारों पर सबका ध्यान खींचा है। हालांकि, जिम्बाब्वे के लिए स्थिति साफ है या तो जीतें या सीरीज हारें। पहले मैच में पारी की पहली ही गेंद पर बेनेट का विकेट गंवाने के बाद सिकंदर रजा की टीम उबर नहीं पाई। मे•ाबान टीम को अपने टॉप ऑर्डर से कहीं बेहतर प्रदर्शन की •ारूरत होगी, जबकि ते•ा गेंदबा•ा ब्लेङ्क्षसग मु•ाराबानी और रिचर्ड नगारवा को शुरुआती विकेट लेने होंगे, ताकि भारत के आक्रामक बल्लेबा•ाों को एक बार फिर मैच पर हावी होने से रोका जा सके।