देश भर के मेडिकल कालेजों में एमडी, एमएस और अन्य स्नातकोत्तर डिग्री एवं डिप्लोमा कोर्सों में प्रवेश के लिए 30 अगस्त को ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की जाने वाले नीट पीजी परीक्षा के लिए इस बार जिला हमीरपुर में भी तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। एडीसी अभिषेक गर्ग ने जिला के प्रशासनिक, पुलिस, अन्य संबंधित अधिकारियों तथा जिला के तीनों परीक्षा केंद्रों के प्रधानाचार्यों के साथ बैठक करके नीट पीजी परीक्षा के लिए आवश्यक प्रबंधों की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंस (एनबीईएमएस) द्वारा विश्व प्रसिद्ध सॉफ्टवेयर कंपनी टीसीएस के माध्यम से आयोजित की जा रही इस परीक्षा के लिए जिला हमीरपुर में नालंदा कालेज ऑफ एजुकेशन झनियारी के परिसर में स्थित आईओएन डिजिटल जोन आईडीजेड हमीरपुर, न्यू गुरुकुल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल गोपालनगर पक्का भरो और सेवन स्टार इंटरनेशनल स्कूल बणी बड़सर में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।