हिमाचल प्रदेश सरकार के बाल विकास परियोजना अधिकारी (ICDS), नूरपुर के सौजन्य से विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में रिक्त पड़े पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
संबंधित ग्राम पंचायतों के निवासी (महिला) उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है:

1.बाल विकास परियोजना अधिकारी (ICDS), नूरपुर
आंगनबाड़ी कम क्रेच केंद्र सहायिकाओं के 04 रिक्त पद:
• नूरपुर III (1)
• नूरपुर VI
• जसूर IV (Jassur IV)
• पंजहारा बासवाला (Panhara Baswala)
• आवेदन पत्र : 24 अक्तूबर, 2026 तक
इन पदों के लिए साक्षात्कार 28 अक्तूबर, 2026 को प्रातः 11 बजे उपमंडल अधिकारी (ना.) नूरपुर के कार्यालय में निर्धारित किया गया है।

2. बाल विकास परियोजना अधिकारी (ICDS), इंदौरा के कार्यालय द्वारा उपमंडल अधिकारी (ना.) नूरपुर के अंतर्गत
आंगनबाड़ी सहायिकाओं के 02 रिक्त पद :
• पंचायत कण्डवाल के आंगनबाड़ी केंद्र कण्डवाल-2
• पंचायत बरंडा के आंगनबाड़ी केंद्र कुटां-1
• आवेदन पत्र : 24 अक्तूबर, 2026 तक
इन पदों के लिए साक्षात्कार 28 अक्तूबर, 2026 को प्रातः 11 बजे उपमंडल अधिकारी (ना.) नूरपुर के कार्यालय में निर्धारित किया गया है।

3.सर्कल जोंटा आंगनबाड़ी केंद्र सत्यारा (कार्यकर्ता का पद): 01
साक्षात्कार की महत्वपूर्ण जानकारी:
• आवेदन पत्र : 24 अक्तूबर, 2026 तक
• साक्षात्कार की तिथि: 28 अक्टूबर 2026 (28-10-26)
• समय: सुबह 11:00 बजे से (11 AM onwards)
• स्थान: एसडीएम (SDM) कार्यालय, नूरपुर

संबंधित अभ्यर्थी निर्धारित तिथि एवं समय पर आवश्यक दस्तावेजों सहित साक्षात्कार में उपस्थित होना सुनिश्चित करें।