नूरपुर शहर के एक युवक का शव बीती रात दुकान के भीतर फंदे से झूलता मिलने से सनसनी दौड़ गई। मृतक के परिजनों ने गुरुवार रात को ही गुमशुदगी की रपट दर्ज करवाई थी। मृतक युवक चौगान बाजार में दुकान करता था। दोपहर को खाने के लिए भी मृतक घर नहीं पहुंचा और जब रात को वापस घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। जब सब जगह तलाश करने के बाद युवक का कोई सुराग नहीं लगा तो परिजनों ने नूरपुर पुलिस थाने में गुमशुदगी की सूचना दी।

जिसके बाद पुलिस टीम ने युवक की तलाश शुरू की। मोबाइल लोकेशन के आधार पर भी युवक को तलाशने की कोशिश नाकाम रही। इस बीच देर रात तक दुकान का शटर खुला होने के चलते परिजनों का माथा ठनका तो शीशे के दरवाजे के साथ अंदर लटकी चाबी की मदद से जब दुकान दरवाजा खोला तो कैबिन में युवक का शव फंदे से झूलता मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नूरपुर अस्पताल भेज दिया। शुक्रवार को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है मामले की छानबीन शुरू कर दी है।