नेपाल के रसुवा इलाके और तिब्बत के क्यिरोंग में आई विनाशकारी बाढ़ में लोगों की मौत और भारी नुकसान पर दलाई लामा ने दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक-संतप्त परिवारों और आपदा से प्रभावित सभी लोगों के प्रति संवेदना एवं सहानुभूति जताई।

दलाई लामा ने कहा कि इन क्षेत्रों में पहले भी प्राकृतिक आपदाएं आती रही हैं, ऐसे में यह किसी गहरी वजह की ओर संकेत करता है। उन्होंने कहा कि इसके पीछे जलवायु परिवर्तन अथवा अन्य कारक हो सकते हैं।

उन्होंने उम्मीद जताई कि जहां भी संभव हो, ऐसे प्रभावी कदम उठाए जाएंगे, जिससे भविष्य में इस तरह की विनाशकारी आपदाओं की पुनरावृत्ति को रोका जा सके। उन्होंने अपने संदेश का समापन प्रभावित लोगों के प्रति प्रार्थना के साथ किया।